फिशर उपचार (Fissure Treatment)
एनल फिशर (Fissure) क्या है?
एनल फिशर गुदा मार्ग (Anal Canal) के मुहाने पर बनने वाला एक दर्दनाक कट या चीरा होता है। जब रोगी कब्ज या अत्यधिक सूखे और कड़े मल के निकास से पीड़ित होता है, तो गुदा मार्ग की संवेदनशील त्वचा छिल जाती है। इसके परिणामस्वरूप मल त्याग के समय और उसके कई घंटों बाद तक मलाशय मार्ग में तीव्र जलन और असहनीय दर्द बना रहता है।
मुख्य लक्षण (Symptoms)
- मल त्याग के दौरान कांच कटने जैसा तीव्र चुभन भरा दर्द।
- मल त्याग के उपरांत घंटों तक जलने जैसी अनुभूति।
- कड़े मल की सतह पर लाल चमकीले रक्त की लकीरें आना।
- मलद्वार के मुहाने पर अतिरिक्त मांस की त्वचा (Skin tag) बनना।
मुख्य कारण (Causes)
- भोजन में रेशेदार आहार (Fibers) की कमी होना।
- कड़ा मल (Hard stool) और कब्ज होना।
- गुदा स्फिंक्टर मांसपेशी (Sphincter muscle) का कड़ापन।
- बार-बार पतले दस्त होना (Diarrhea)।
एनल फिशर का आयुर्वेदिक समाधान
प्रारंभिक अवस्था में फिशर का इलाज आयुर्वेदिक औषधियों और जीवनशैली बदलाव से किया जा सकता है। हम हमारे मरीजों को विशेष निर्देश और चिकित्सा किट प्रदान करते हैं:
- जात्यादि तेल (Jatyadi oil) का उपयोग: गुदा मार्ग में तेल लगाने से वहां की त्वचा चिकनी होती है जिससे नया मल आसानी से निकल जाता है और घाव जल्दी भरता है।
- गर्म पानी सिट्ज बाथ (Sitz bath): गुनगुने पानी में टब बाथ लेने से गुदा मार्ग की कसी हुई मांसपेशी (Sphincter spasm) शिथिल होती है जिससे दर्द तुरंत कम हो जाता है।
- मृदु विरेचन (Natural Laxatives): त्रिफला या इसबगोल की भूसी द्वारा मल को मुलायम रखा जाता है।
क्रोनिक फिशर और सैटिनल टैग में क्षार सूत्र
जब फिशर बहुत पुराना (Chronic) हो जाता है, तो घाव के निचले हिस्से पर एक अतिरिक्त त्वचा (Sentinel Tag / मस्से जैसा) बन जाती है। ऐसे मामलों में घाव स्वयं नहीं भरता। डॉ. विष्णु दत्त शर्मा इस सैटिनल टैग और घाव के आधार को क्षार सूत्र धागे से बांध देते हैं।
सफलता दर और परिणाम:
क्षार सूत्र के प्रभाव से Sentinel Tag 5-7 दिनों में सूखकर गिर जाता है, और घाव में जमा हुआ गंदा फाइबर साफ हो जाता है। क्षार सूत्र धागा घाव को अंदर से हील करता है, जिससे मलद्वार का रास्ता संकुचित नहीं होता और फिशर जड़ से समाप्त हो जाता है।
इलाज का संक्षिप्त विवरण
असहनीय जलन व दर्द है?
फिशर का दर्द बहुत पीड़ादायक होता है। तुरंत राहत पाने के लिए हमारे डॉक्टर से ऑनलाइन सलाह लें।
