Logo
श्री दुर्गा आयुर्वेद
Home About Us Doctor Profile

उपचार सेवाएं

बवासीर (Piles) फिशर (Fissure) भगंदर (Fistula) पाइलोनिडल साइनस (PNS) क्षार सूत्र (Kshar Sutra) वीडियो परामर्श (Video Consultation)
Blog Contact Us Video Call Consultation अपॉइंटमेंट बुक करें

भगंदर (Fistula-in-Ano) क्या है?

भगंदर गुदा मार्ग का एक जटिल रोग है, जिसमें मलाशय या गुदा मार्ग के अंदर से होकर बाहर कूल्हे की त्वचा तक एक असामान्य नली जैसी नली (Track) बन जाती है। इस नली के मुहाने पर गुदा के बाहर एक छोटा छिद्र या फोड़ा बन जाता है, जिससे लगातार चिपचिपा मवाद (Pus), पानी या खून रिसता रहता है।

मुख्य लक्षण (Symptoms)

  • गुदा मार्ग के पास बार-बार दर्दनाक फोड़ा या फुंसी होना।
  • फोड़े के फटने के बाद मवाद या रक्त का निरंतर रिसाव।
  • उठने-बैठने और मल विसर्जन के समय असहनीय टीस उठना।
  • नली के अंदर संक्रमण बढ़ने से बार-बार तेज बुखार आना।

मुख्य कारण (Causes)

  • गुदा के अंदरूनी हिस्से में स्थित ग्रंथियों (Crypts) में संक्रमण।
  • मलाशय के समीप होने वाले फोड़े (Perianal Abscess) का गलत या अधूरा उपचार।
  • क्रोहन रोग, टीबी, या अन्य पुराना संक्रमण।
  • बहुत लंबे समय तक बैठकर काम या ड्राइविंग करना।

पारंपरिक ऑपरेशन असफल क्यों हो जाते हैं?

एलोपैथिक चिकित्सा में भगंदर के लिए फिस्टुलेक्टॉमी (Fistulectomy) नामक ऑपरेशन किया जाता है। इसमें पूरी नली को काटकर बाहर निकाला जाता है। इस सर्जरी में दो मुख्य खतरे होते हैं:

  1. मल नियंत्रण खोना: यदि भगंदर का मार्ग गुदा के स्फिंक्टर (Sphincter) मांसपेशियों से होकर गुजरता है, तो ऑपरेशन में इन नसों के कटने का भय रहता है, जिससे रोगी के मल रोकने की क्षमता हमेशा के लिए समाप्त हो सकती है।
  2. पुनरावृत्ति (Recurrence): फिस्टुलेक्टॉमी के बाद लगभग 25% मामलों में भगंदर दोबारा निकल आता है।

क्षार सूत्र - भगंदर का रामबाण इलाज

क्षार सूत्र एक औषधीकृत सर्जिकल धागा है। इस प्रक्रिया में डॉक्टर प्रोब की सहायता से क्षार सूत्र को फिस्टुला ट्रैक के अंदर स्थापित करके दोनों सिरों को बाहर बांध देते हैं।

यह कैसे काम करता है?

धागे पर चढ़े औषधीय गुण (स्नुही क्षीर और अपामार्ग क्षार) धीरे-धीरे फिस्टुला की दूषित नली को काटते (Cutting) हैं और साथ ही साथ नए स्वस्थ मांस का निर्माण (Healing) करते हैं। इस प्रकार, नली अंदर से भरकर बंद हो जाती है। यह प्रक्रिया मांसपेशियों को सुरक्षित रखती है और पुनरावृत्ति की संभावना को 99.5% तक रोकती है।

इलाज का संक्षिप्त विवरण


प्रक्रिया का समय: 15-20 मिनट
धागा बदलने का नियम: प्रत्येक 7 से 10 दिनों में
अस्पताल में भर्ती: शून्य आवश्यकता (OPD)
सफलता दर (WHO): 99.5%
ऑपरेशन के बाद भी भगंदर दोबारा हो गया है?

निराश न हों! डॉ. विष्णु दत्त शर्मा आवर्ती और जटिल भगंदर के सफल क्षार सूत्र इलाज के लिए विख्यात हैं।

WhatsApp
Call Us
Top